फीचर्ड
राजनीति
भारत
बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को दें प्राथमिकता-सचिव
विकासखंड पट्टी के ब्लाक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कहा कि वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक विधिक सहायता के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी हो।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
विकासखंड पट्टी के ब्लाक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कहा कि वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक विधिक सहायता के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी हो।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दिए जाने पर बल दिया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पट्टी सुनील कुमार ने कहा कि तहसील के माध्यम से आप लोग सीधे अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर प्रस्तुत हो कर निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधिक साक्षरता शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने कृषक दुर्घटना बीमा व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद ने निशुल्क विधिक सहायता एवं बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक ने विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान किया।
कार्यक्रम में पीएलवी मुनीम प्रताप भारती द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने के सन्दर्भ में इच्छुक व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदुम कुमार, पीएलवी रवि पटेल, कुसुम, शीला, खुशबू, दिनेश कुमार, प्रमोद यादव सहित लोग मौजूद रहे।
pratapgarh news जिला विधिक सेवा प्राधिकरण District Legal Services Authority Legal Awareness Camp Free Legal Aid मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना #SwatantraPrabhat Government Welfare Schemes निःशुल्क विधिक सहायता प्रतापगढ़ विधिक जागरूकता शिविर पट्टी ब्लॉक समाचार शांभवी विधिक सेवा सचिव सुनील कुमार एसडीएम पट्टी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ऋषभ सिंह नायब तहसीलदार सरकारी कल्याणकारी योजनाएं पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता कृषक दुर्घटना बीमा योजना कानूनी अधिकार जागरूकता विधिक साक्षरता अभियान तहसील पट्टी समाचार Patti News Farmers Accident Insurance Chief Minister Bal Seva Yojana


Comments