फीचर्ड
राजनीति
भारत
कांग्रेस ने निकाली "वोट बचाओ-देश बचाओ" बाइक रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
वहां से कार्यकर्ताओं की बाइक रैली पुलिस लाइन चौराहा, ट्रेजरी चौराहा,भंगवा चुंगी,निर्मल चौराहा होते हुए बाबागंज सदर तहसील पहुंची।तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में आज "वोट बचाओ-देश बचाओ" जन जागरण बाइक रैली निकाली गई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर के माध्यम से सौंपा गया।कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहे से कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई।
वहां से कार्यकर्ताओं की बाइक रैली पुलिस लाइन चौराहा, ट्रेजरी चौराहा,भंगवा चुंगी,निर्मल चौराहा होते हुए बाबागंज सदर तहसील पहुंची।तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने,दोनों निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी द्वारा दर्ज 14 लिखित आपत्तियों की स्वतंत्र जांच, एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटने और फॉर्म-6 में फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा,'वोट चोरी' देशद्रोह है, लोकतंत्र से गद्दारी है।
बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर 'वोट के अधिकार' पर हमला करने की हिमाकत की है।सदर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि आज हमने जनता को जागरूक किया है कि वोट ही उनकी ताकत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदांत तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी,राम शिरोमणि वर्मा, उत्सव भूषण पाल, रवि भूषण सिन्हा, वजीहउद्दीन हैदर "मासूम",विजय प्रताप त्रिपाठी, भवानी शंकर दूबे,सुरेश कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज, तनवीर खान, फतेह बहादुर सिंह,आशिक अली, महेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह,आशीष शुक्ला, विकास शुक्ला, मोनू मिश्रा,देवमणि पाण्डेय, चंद्रनाथ शुक्ला, राधेश्याम दुबे, अंजनी कुमार पांडे, अबू शहामा, साहिल, श्याम जी पांडे,मोहम्मद यूनुस, बैजनाथ यादव, जमाल अहमद, राजेंद्र मौर्य, मोहम्मद शहजाद सलमानी, विनय गुप्ता, मोहम्मद असलम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
pratapgarh news election commission of india वोटर लिस्ट संशोधन राष्ट्रपति को ज्ञापन चुनाव आयोग विवाद #SwatantraPrabhat Gyanesh Kumar SIR Voter List प्रतापगढ़ कांग्रेस रैली वोट बचाओ देश बचाओ मोहम्मद वसीम डॉ नीरज त्रिपाठी कांग्रेस बाइक रैली एसडीएम सदर प्रतापगढ़ मतदाता अधिकार जागरूकता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सुखबीर सिंह संधू विवेक जोशी एसआईआर मतदाता सूची फॉर्म 6 जांच लोकतंत्र और मतदान अधिकार Congress Bike Rally Vote Bachao Desh Bachao Voter Rights Awareness Form 6 Investigation


Comments