नवीनतम
राजनीति
भारत
दशहरा मेले में पुलिस मित्र टीम ने व्यवस्था में सहयोग किया
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी,प्रयागराज ।
सरगम दशहरा मेले में (एसपीओ) एवं पुलिस मित्र टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, एसीपी करछना सुश्री कुंजलता, नैनी प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह तथा छिवकी प्रभारी मनोज सिंह के निर्देश पर पुलिस मित्र टीम के स्वयंसेवकों की मेले में ड्यूटी लगाई गई थी।टीम के सभी स्वयंसेवक अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैद रहे। रात नौ बजे से पुलिस मित्र टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर मेले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने, भीड़ नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग किया।
।इस दौरान पुलिस मित्र टीम के प्रभारी अभय राज सिंह, थाना प्रभारी रामजी जायसवाल, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पटेल, सहायक थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह, दीपू, नौशाद, बृजेश वर्मा, सोनू भारतीय, उपेंद्र सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक मौके पर मौजूद रहे।
#PoliceAdministration #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SecurityArrangements #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #TrafficManagement #PrayagrajPolice #LatestNews #PublicSafety #AvinashKumarSingh #FestivalSecurity #AbhayRajSingh #DussehraMela #CrowdManagement \#SargamDussehraMela #PoliceMitraTeam #SPO #YamunanagarPolice #PoliceVolunteers #KarchhanaPolice #ChivkiPolice #KunjlataACP


Comments