मेहदीगंज में रामचरितमानस पाठ का आयोजन, हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
धार्मिक आयोजन में रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और सदाचार के संदेश को याद किया गया।मेहदीगंज में आयोजित रामचरितमानस पाठ के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।।रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, ।
 
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल के प्रदेश महासचिव सुनील कटियार, प्रदेश पूर्वांचल प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मिश्र, बुंदेलखंड प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी, जिला प्रभारी अब्दुल्ला हाशमी, प्रयागराज मंडल प्रभारी आशीष मिश्र, भदोही जिला सचिव शांतनु मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्र, गोपाल सिंह, सत्यम मिश्र, विश्वनाथ पांडेय और संदीप सिंह सहित काउंसिल के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ हुआ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें