फीचर्ड
राजनीति
भारत
बस्ती: गैर इरादतन हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को आरोपी ने किसी बात को लेकर सचिन कुमार (46) के साथ मारपीट की थी
बस्ती। बस्ती जिले केथाना वाल्टरगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त रविन्द्र कुमार (41) पुत्र श्रीराम यादव, निवासी कोढ़ियापुर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:05 बजे पिपरा जप्ती शिव मंदिर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को आरोपी ने किसी बात को लेकर सचिन कुमार (46) के साथ मारपीट की थी। घायल सचिन का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा था, जहां 28 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद दर्ज मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उपेन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।
basti news uttar pradesh crime news police investigation पुलिस कार्रवाई बस्ती क्राइम न्यूज़ उत्तर प्रदेश पुलिस समाचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर Walterganj police गैर इरादतन हत्या मामला #SwatantraPrabhat Gorakhpur Medical College बस्ती पुलिस गिरफ्तारी वाल्टरगंज थाना समाचार रविन्द्र कुमार गिरफ्तार सचिन कुमार की मौत धारा 105 बीएनएस पिपरा जप्ती शिव मंदिर ओमवीर सिंह एसपी बस्ती उपेन्द्र शर्मा ओमप्रकाश यादव पुलिस मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत Ravindra Kumar Arrested Culpable Homicide Case Sachin Kumar Death BNS Section 105


Comments