नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मजदूरों को काम करते देखा
बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई के कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच मीडिया टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई के कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच मीडिया टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर महिला और पुरुष मजदूर चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य करते मिले। मजदूरों ने बताया कि वे पिछले करीब 10 दिनों से इस कार्य में लगे हुए हैं।
मौके पर पहुंची मीडिया टीम ने कार्यस्थल का निरीक्षण करने के साथ मजदूरों से बातचीत की। मजदूरों के अनुसार, चकमार्ग पर मिट्टी डालने और पटाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने भी बताया कि सड़क पर मिट्टी पटाई का कार्य शुरुआत से कराया जा रहा है और अभी भी जारी है।
ग्राम पंचायत में कथित फर्जी मजदूरों की हाजिरी और कार्यस्थल की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच मीडिया टीम ने मौके की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान मजदूर काम करते मिले और चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य होता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रण विजय चौधरी ने खंडन किया और मीडिया टीम को धरातलीय पड़ताल कराया जहां पर स्पष्ट हुआ है कि धरातल पर मजदूर कार्य कर रहे हैं और भूत कार्य करते नही दिखाई दिया ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले करीब एक वर्ष से परेशान किया जा रहा है और पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर कार्य चल रहे हैं और चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का काम भी जारी है। उन्होंने मौके पर हो रहे कार्य को सच्चाई का प्रमाण बताते हुए आरोपों को गलत बताया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
वहीं, शिकायतकर्ता के नाम और उसके ग्राम पंचायत का निवासी होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि का दावा है कि शिकायत में उल्लिखित नाम का व्यक्ति गांव में नहीं है जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से होगी ।
मीडिया पड़ताल में क्या दिखा?
मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य होता मिला और महिला तथा पुरुष मजदूर काम करते दिखाई दिए। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह भ्रामक व गलत है ।
कार्य स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने मीडिया टीम से कहा कि ग्राम प्रधान उदय भान चौधरी द्वारा समय - समय पर ग्राम पंचायत नरहरपुर में कार्य दिया जा रहा है जो एक रोजगार का माध्यम बना हुआ है ।
basti news uttar pradesh news रोजगार के अवसर Rural Development ग्रामीण विकास कार्य #SwatantraPrabhat नरहरपुर ग्राम पंचायत Narharpur Village Kaptanganj News ग्राम पंचायत विवाद कप्तानगंज विकासखंड चकमार्ग मिट्टी पटाई ग्राम प्रधान उदय भान चौधरी रण विजय चौधरी मनरेगा कार्य जांच सोशल मीडिया वायरल खबर Chak Marg Construction Ground Report बस्ती नरहरपुर समाचार मजदूरों की मौके पर मौजूदगी पंचायत विकास समाचार मिट्टी पटाई कार्य निरीक्षण फर्जी मजदूरों की हाजिरी Village Employment Social Media Fact Check


Comments