फीचर्ड
राजनीति
भारत
गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से राहगीर घायल, पैर की हड्डी टूटी
करेली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
करेली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुस्तफा कॉम्प्लेक्स के आगे असकरी तिराहे के मोड़ पर हुई, जहां ट्रक का पहिया राहगीर के पैर पर चढ़ गया। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक सड़क पर वाहनों की कतार लगने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। घायल के पैर से खून बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की और करेली थाने की पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल पहुंचाया। करेली थाना प्रभारी के मुताबिक, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत सुरक्षित बताई गई है। पुलिस को फिलहाल मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #PrayagrajNews #PoliceAction #RoadSafety #AccidentNews #RoadAccident #TrafficUpdate #सड़कहादसा #SRNHospital #गंभीरघायल #TruckAccident \#प्रयागराजसमाचार #करेलीथाना #KareliNews #गैससिलेंडरट्रक #असकरीतिराहा #मुस्तफाकॉम्प्लेक्स #राहगीरघायल #स्वरूपरानीअस्पताल #करेलीपुलिस


Comments