डुप्लीकेट नामों और मतदान केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच 28 अक्टूबर तक करें पूरी
जिलाधिकारी ने ईआरओ-एईआरओ को दिए निर्देश, राजनीतिक दलों की आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को जूम एप के माध्यम से जनपद के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों तथा मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 24 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए। मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच 28 अक्टूबर 2026 को अपराह्न तक पूरी कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Read More डॉ.वीरेंद्र कुसुमाकर को 'अविरल काव्य गौरव' एवं प्रतिभा गुप्ता को 'अविरल काव्य गंगा' सम्मान मिला उन्होंने मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की भी जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल उपस्थित रहे।


Comments