अंबेडकरनगर में ट्रेन के आगे कूदकर रिटायर्ड दरोगा ने दी जान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 65 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा इंद्र कुमार यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7:40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी कार्यालय के सामने हुई। वह कोलकाता से जम्मू जा रही ट्रेन के सामने कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक इंद्र कुमार यादव मूल रूप से अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ियावा गांव के निवासी थे। वह करीब पांच वर्ष पहले पुलिस विभाग में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अकबरपुर की साबुन वाली गली में मकान बनवाया था और परिवार के साथ रहने लगे थे।
परिवार में उनका बड़ा बेटा बबलू सीआरपीएफ में तैनात है, जबकि दो छोटे बेटे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें