नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पुलिस ने सिकटा में जनसंवाद और गोष्ठी का आयोजन किया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में,थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना त्रिलोकपुर के किसान इंटर कॉलेज सिकटा में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान कालेज में जाकर प्रधानाचार्य व अध्यापक से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों (बालक एवं बालिकाओं )के आने जाने हेतु यातायात नियमों एवं आदेशों निर्देशों को अवगत कराया गया तथा बच्चों(बालक एवं बालिकाओं)को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया। (बालक एवं बालिकाओं संख्या लगभग - 40) को नशा मुक्ति के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर प्रदान कराया गया ।
प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई । इस दौरान हे0 का0 अमरनाथ यादव ,आरक्षी लालबाबू निषाद,
रि0म0आ0 क्रांति आदि मौजूद रहे।
#UPPolice #HindiNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #महिलासुरक्षा #SiddharthnagarNews #बिस्कोहर #BiskoharNews #StudentSafety #PolicePublicRelations #नशामुक्तिअभियान #यातायातनियम #त्रिलोकपुरपुलिस #CommunityPolicing #कम्युनिटीपुलिसिंग #SelfDefense #DrugAwareness #TrafficAwareness #किसानइंटरकॉलेज #पुलिसजागरूकताअभियान \#सिद्धार्थनगरसमाचार #जनसंवादकार्यक्रम #सिकटा #आत्मरक्षाप्रशिक्षण #शिक्षाजागरूकता


Comments