फीचर्ड
राजनीति
भारत
समाजसेवी अरि्जय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा मानपुर से प्रारंभ होकर महाराज नगर पहुंची, किया गया भव्य स्वागत
बिसवां / सीतापुर अर्जुनगढ़ कदुनी के युवा समाजसेवी अरि़जय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा तीसरे दिन सोमवार को मानपुर से प्रारंभ होकर ग्राम ईटदहा दासापुर बन्नी अहमदाबाद भुरकुडी त्योला ईसापुर कामापुर होते हुए विकासखंड सकरन के ग्राम जमालपुर धर्मपुर और महाराज नगर में पहुंची।
जन समाधान यात्रा का बन्नी चौराहा पर मोहम्मद परवेज व शादाब अंसारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि यह पदयात्रा अरिंजय चौधरी के नेतृत्व में बीते 31 अक्टूबर से जन समाधान पदयात्रा प्रारंभ हुई थी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधा संपर्क करना तथा उनकी मूलभूत समस्याओं से अवगत होना व उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास करना है।
ग्राम महाराज नगर में शिवम रस्तोगी द्वारा एक भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा पदयात्रा अगले दिन के लिए महाराज नगर में ही विश्राम के लिए रुकी पदयात्रा में प्रमुख रूप से अभि वीर चौधरी आयुष नाथ सिंह मुकुल तिवारी डॉक्टर मु मुस्किम डॉक्टर सत्य प्रकाश वर्मा धैर्य गुप्ता इंजीनियर आमिर राम लखन वर्मा जीवनलाल मिश्रा सहित सैकड़ो की तादाद में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
#UPNews #HindiNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #स्थानीयसमाचार #SocialService #PublicIssues #समाजसेवा #जनसेवा #जनहित #जनसमस्याएं #ग्रामीणसमस्याएं #SitapurNews #सीतापुरसमाचार \#जनसमाधानपदयात्रा #अरिंजयचौधरी #बिसवां #BiswanNews #जनसंपर्कअभियान #युवासमाजसेवी #SakranBlock #मानपुर #महाराजनगर #बन्नीचौराहा #पदयात्रा


Comments