काशीपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल काशीपुर  में शनिवार, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों  ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 सिद्धार्थनगर ।
 
कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल काशीपुर  में शनिवार, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों  ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया।
 
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद अलग-अलग  बंटे रियासतों को एकजुट करने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था।
 
इस दौरान  नागेश्वर प्रसाद, सपना, मीनाक्षी, शिवानी साहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें