टृक से टकराकर बाइक बस से भिंडी, गड्ढे में गिरी, बाइक चालक की हालत गंभीर
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना बिधनू में बीतीं रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे टक्कर मार दी,, टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही रोडवेज बस से भिड़ गई, इसके बाद बाइक सवार युवक हाइवे किनारे गड्ढे में जा गिरा,, वहीं से गुजर रहे यातायात पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सिपाही ने उसे गड्ढे में पड़ा देखा, और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू पहुंचाया,हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो ने उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,, साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरी लालपुर गांव निवासी आकाश पुत्र जयकरन बाइक से कानपुर गए थे,,देर रात वह घर लौट रहे थे, कानपुर सागर हाइवे पर स्थित बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्भुआ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, टक्कर लगने से आकाश बाइक पर नियंत्रण खो बैठा, और बगल से गुजर रही रोडवेज बस से टकरा गया, इसके बाद बाइक समेत हाइवे किनारे गड्ढे में जा गिरा,,इसी दौरान घाटमपुर से लौट रहे यातायात सब इंस्पेक्टर धर्मवीर और सिपाही अनिल की नजर सड़क किनारे पडी बाइक पर पड़ी,,पास जाकर देखा तो आकाश गड्ढे में घायल अवस्था में पड़े थे, दोनों पुलिस कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से बिधनू स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,, बिधनू थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया हैं,, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
swatantra prabhat bike accident kanpur news traffic police uttar pradesh news road safety ghatampur news kanpur sagar highway roadways bus accident Highway Accident Saadh Police Station Bidhnu Police Station hit and run case Road accident news Emergency Ambulance Service Kanpur road accident Police Rescue Truck Collision Bidhnu Road Accident Shambhua Village Akash Injured Traffic Sub Inspector Dharmveer Singh Anil Police Constable District Hospital Kanpur


Comments