फीचर्ड

थाना अध्यक्ष विश्वाहन राय के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस-आबकारी विभाग का छापा, दो गिरफ्तार

जलमिश्रित अंग्रेजी शराब का खेल उजागर, दुकान से 30,020 रुपये नकद बरामद

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती । जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुंडेरवा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की जलमिश्रित अंग्रेजी शराब के अद्धे और पौवे बरामद हुए। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
मुंडेरवा थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राय के अनुसार, छापेमारी के दौरान दुकान से गोल्डन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय भगवान प्रसाद जायसवाल और शिवम पुत्र रामराज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान की बिक्री से प्राप्त 30,020 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 29 अक्टूबर को थानाध्यक्ष मुंडेरवा विश्वमोहन राय और आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार ने आबकारी टीम के साथ दुकान का औचक निरीक्षण किया।
 
जांच में 8 पीएम, रॉयल स्टैग, आइकॉनिक और आफ्टर डार्क सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब के अद्धे एवं पौवे बरामद हुए। बरामद शराब को नमूना सील कर सर्वमुहर के साथ कब्जे में लिया गया।
 
इस मामले में थाना मुंडेरवा पर मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/64 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 और 319 के तहत कार्रवाई करते हुए विवेचना की जा रही है।
 
सबसे बड़ा सवाल: यदि शराब की दुकान से जलमिश्रित शराब बरामद हुई है तो इसकी गुणवत्ता, आपूर्ति और बिक्री की पूरी श्रृंखला की जांच कितनी गहराई से होगी? क्या इस कारोबार में दुकान के संचालक के अलावा अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आएगी? अब आबकारी विभाग की आगे की जांच पर नजर रहेगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार