फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना आर्थिक समानता सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रवीण पटेल
विकासखंड सहसो में 139 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
दयाशंकर त्रिपाठी
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई सामूहिक विवाह की योजना को आर्थिक समानता सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया ।
उन्होंने कहा की सामूहिक विवाह योजना से समाज में जातीय भेदभाव की भावना खत्म कर के सामाजिक समरसता कायम होती है ।
श्री पटेल ने कहा कि यह योजना धीरे-धीरे गांव के स्तर तक फैल जाए तो अमीर और गरीब दोनों को लाभ होगा। श्री पटेल ने कहा कि ऐसा होने पर न कवल खर्च बचेंगा बल्कि समाज कै सभी वर्ग के लोग ऐसे मांगलिक कार्य में एक जगह एकत्र होकर सभी नव दंपति को अपने आशीर्वाद से भविष्य में मंगल जीवन का संदेश भी दे सकैगे।
श्री पटेल सहसों ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज करवा चौथ है जिसमें सभी नारी शक्तियां अपने पतियों के दीर्घ जीवन की मंगल कामना
करती है और कठिन व्रत रहती है। आज ही यह कार्यक्रम संजोग से आयोजित किया गया जिसमे वैवाहिक बंधन में बधने वाली दंपति जीवन का शभारंभ करेंगे । जो एक और संकेत है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी 139 जोड़ो को शुभकामना और बधाई दी।
रुदापुर के बसंती रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 139 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जिसमें सहसों ब्लाक के 36, बहादुरपुर के 51 और फूलपुर के 52 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें बहादुरपुर के रामनाथपुर डीघवा निवासी सलमान और पारो एवं फूलपुर के हमें श्यामगंज की सफीना बानो पुत्री मोहम्मद अजीम ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया।
कार्यक्रम में, विधायक दीपक पटेल, सहसों ब्लाक प्रशासक गीता सिंह और बहादुरपुर ब्लाक प्रशासक अरुणेंद्र कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमरी मय टटिहरा प्रदीप यादव ने किया।
ग्राम प्रधान रुदापुर सुनीता यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया
।कार्यक्रम भाजपा नेता राकेश बहादुर सिंह खंड विकास अधिकारी सहसों रामवीर सिंह पाल, सहाय विकास अधिकारी समाज कल्याण अखिलेश यादव, आशुतोष, शिवनारायण सिंह गप्पू,शेखर तिवारी, हिमांशु यादव, उमेश तिवारी,कृष्ण कुमार चौरसिया सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी थाना पुर अमरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने प्रमाण पत्र दिया ।


Comments