आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर निकले सोनभद्र के 160 विद्यार्थी

डीएम-सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पांच दिनों तक प्रतिष्ठित संस्थानों का करेंगे भ्रमण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोनभद्र के चार पीएम श्री विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आईआईटी दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

IMG-20261025-WA0051

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार Read More शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

भ्रमण में राजकीय इंटर कॉलेज कोन, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी और राजकीय इंटर कॉलेज चपकी के 40-40 विद्यार्थी शामिल हैं। 25 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली, नेहरू प्लैनेटेरियम, राष्ट्रपति भवन और नेशनल साइंस सेंटर सहित अन्य ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

स्कूल वैन की चपेट में आने से आठ वर्षीय छात्रा की मौत परिवार में मचा कोहराम Read More स्कूल वैन की चपेट में आने से आठ वर्षीय छात्रा की मौत परिवार में मचा कोहराम

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर के लिए प्रेरित करना है।

जिलाधिकारी एवं एसपी ने ओबरा व चोपन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Read More जिलाधिकारी एवं एसपी ने ओबरा व चोपन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों की सोच का विस्तार होता है और नई चीजों को जानने-समझने की जिज्ञासा बढ़ती है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा अरविंद सिंह चौहान को भ्रमण का नोडल अधिकारी नामित किया है। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन यात्रा प्रभारी एवं सह-प्रभारी भी विद्यार्थियों के साथ भेजे गए हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें