नीति आयोग की ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि से सोनभद्र में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब

डीएम चर्चित गौड़ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में किया लोकार्पण, सीएसआर फंड से अन्य विद्यालयों में भी स्थापित होंगी लैब

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में स्थापित महर्षि आर्यभट्ट ‘एस्ट्रो लैब’ का लोकार्पण जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय उपस्थित रहे।

निपुण भारत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर जनपद को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर नीति आयोग से मिली ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि से इस लैब की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान, सौरमंडल, ग्रहों और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी मॉडल एवं प्रयोगों के जरिए मिलेगी।

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा Read More आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

जिलाधिकारी ने कहा कि एस्ट्रो लैब से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और जिज्ञासा विकसित होगी। उन्होंने सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद के अन्य विद्यालयों में भी एस्ट्रो लैब स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में किया मतदान Read More विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने ठा. बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में किया मतदान

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि प्रोत्साहन राशि का शैक्षिक विकास में उपयोग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

सोन पम्प नहर की ई-निविदा निरस्त, नहीं खुली वित्तीय निविदा Read More सोन पम्प नहर की ई-निविदा निरस्त, नहीं खुली वित्तीय निविदा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें