अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया कोन थाने का आकस्मिक निरीक्षण

लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

दिनांक 10.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर सोनभद्र मेविस टॉक द्वारा थाना कोन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।

IMG-20261010-WA0071

शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से  मनाएं त्योहार- कमलेश पाल Read More शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार- कमलेश पाल

निरीक्षण के दौरान थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनने, उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, क्षेत्र में नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना-पत्रों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मानदेय को लेकर बैंक सखी और आजीविका सखियों ने विधायक के सामने उठाया मामला Read More मानदेय को लेकर बैंक सखी और आजीविका सखियों ने विधायक के सामने उठाया मामला

IMG-20261010-WA0072

संयुक्त जनपदीय खेल प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला का शानदार प्रदर्शन Read More संयुक्त जनपदीय खेल प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला का शानदार प्रदर्शन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं तत्परता से करने तथा जनसामान्य में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान  प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें