नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर )।
 
त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 171/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 87 और 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक रुदल प्रसाद की टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। इसके बाद मामले में वांछित सुमित मौर्य पुत्र संतराम मौर्य निवासी गनवरिया, थाना इटवा को दोपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल शिवशंकर और महिला कांस्टेबल प्रीती शामिल रहीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें