राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवनिर्मित 03 यातायात पुलिस बूथों की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मिर्जापुर तिराहा बूथ का फीता काटकर भव्य शुभारंभ

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित यातायात कर्मियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता के साथ बेहद संवेदनशील व्यवहार करें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं,

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही पुलिस विभाग द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक भदोहअभिनव त्यागीद्वारा क्षेत्राधिकारी औराई/यातायात राजीव कुमार सिं ह के साथ थाना गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहा पर स्थित नवनिर्मित स्मार्ट यातायात पुलिस सहायता बूथ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया; इसके साथ ही हाईवे पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने के उद्देश्य से 02 अन्य नवनिर्मित बूथों सहित कुल 03 यातायात पुलिस बूथ (मिर्जापुर तिराहा, औराई चौराहा एवं गोपीगंज चौराहा) शुरू किए गए हैं।
 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन आधुनिक यातायात बूथों की स्थापना से हाईवे पर वाहनों के आवागमन को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा और व्यस्ततम चौराहों पर अक्सर होने वाली जाम की समस्या से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह बूथ केवल यातायात नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनके माध्यम से हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल/त्वरित सहायता पहुँचाने तथा आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेंगे। 
 
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित यातायात कर्मियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता के साथ बेहद संवेदनशील व्यवहार करें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं, क्योंकि राहगीरों की सुरक्षा और बिना किसी बाधा के सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना ही भदोही पुलिस का मुख्य संकल्प है; इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों व यातायात कर्मियों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक एवं प्रबुद्ध जन भी विशेष रूप से सम्मिलित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार