शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार- कमलेश पाल

त्योहार के दृष्टिगत शान्ति व सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रहेगी अराजक तत्वों पर नजर एवं शान्ति व्यवस्था विगाड़ने वालों पर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

करमा/सोनभद्र

आगामी त्योहार नवरात्र व दशहरा के दृष्टिगत करमा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक की गयी ।प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से शान्ति व सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की । आगे उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 3 स्थानों इमली पुर, करमा, सरगा में रामलीला का मंचन होता है तथा 31 स्थानों पर दूर्गा पांडाल लगाये जाते हैं ।

IMG-20261008-WA0093

रिश्वत  लेने के आरोप में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित, दिये कड़े निर्देश Read More रिश्वत लेने के आरोप में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित, दिये कड़े निर्देश

पूर्व में निर्धारित स्थानों पर ही पांडाल लगाये जायेगें व नवीन के लिये परमिशन लेना आवश्यक होगा ।त्योहार के दृष्टिगत शान्ति व सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रहेगी अराजक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। शान्ति व्यवस्था विगाड़ने वालों पर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।उक्त अवसर पर क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

त्योहारों को लेकर थाना टूण्डला में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर Read More त्योहारों को लेकर थाना टूण्डला में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें