शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी परिवार एवं मंदिर व्यवस्थापक ने राजा भैया से की आत्मीय मुलाकात

उमा-महेश्वर के दर्शन-पूजन का दिया आमंत्रण, मंदिर परिसर में स्वागत द्वार निर्माण की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/प्रतापगढ़ / उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र के प्रसिद्ध शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी परिवार एवं मंदिर व्यवस्थापक ने कुंडा, प्रतापगढ़ स्थित राज कोठी पहुंचकर जनप्रिय नेता एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर सूर्यकांत दुबे, अर्जुन सिंह, शिवम गिरी, हिमांशु गिरी उर्फ मोहित गिरी, विजेंद्र गिरी एवं हर्ष मिश्रा ने राजा भैया से भेंट कर शिवद्वार धाम में विराजमान भगवान उमा-महेश्वर के दर्शन एवं पूजन हेतु सादर आमंत्रित किया।

इटवा में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More इटवा में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मुलाकात के दौरान शिवद्वार धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के संबंध में चर्चा करते हुए मंदिर के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विषय भी रखे गए। प्रतिनिधिमंडल ने शिवद्वार मंदिर परिसर में भव्य स्वागत द्वार (गेट) के निर्माण हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया।

हाईवे पर सडक हादसे में घायल को युवक को कमिश्‍नर ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल Read More हाईवे पर सडक हादसे में घायल को युवक को कमिश्‍नर ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

राजा भैया ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीयता से संवाद करते हुए शिवद्वार धाम के धार्मिक महत्व एवं मंदिर से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

सपा विधायक राहुल लोधी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा प्रभावित किसानों को दिलाया मदद का आश्वासन Read More सपा विधायक राहुल लोधी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा प्रभावित किसानों को दिलाया मदद का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राजा भैया के शिवद्वार धाम आगमन एवं उमा-महेश्वर के दर्शन-पूजन से मंदिर परिसर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का संचार होगा।

शिवद्वार धाम से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने इस आत्मीय मुलाकात को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए राजा भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें