सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका  मिला युवक का शव

शिवनगर डिंड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव में मंगलवार को घर के कमरे में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
 
शिवनगर डिंड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव में मंगलवार को घर के कमरे में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
 
पुलिस के अनुसार, थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के देवरा बाजार निवासी राजेश कुमार ने सूचना दी कि उनका 18 वर्षीय पुत्र शिवम बचपन से ही नदांव गांव निवासी अपनी दादी की बहन कुमारी पार्वती के घर रह रहा था। मंगलवार को शिवम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारकर बेड पर रखा और पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, युवक के हाथ पीछे बंधे होने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
 
बताया जाता है कि पार्वती ने शादी नहीं की है और शिवम बचपन से उनके साथ रहता था। संपत्ति को लेकर भी गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस मामले में थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें