बिस्कोहर में नमो सेवा गाथा का नुक्कड़ नाटक
सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित बस स्टॉप पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में जन सेवा संस्थान के द्वारा एक शानदार नुक्कड़ नाटक ( नमो सेवागाथा ) का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित बस स्टॉप पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में जन सेवा संस्थान के द्वारा एक शानदार नुक्कड़ नाटक ( नमो सेवागाथा ) का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बिस्कोहर के अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा सभी नुक्कड़ नाटक टीम को अंगवस्त्र प्रदान किया गया, स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक जीवन संघर्ष, उनके लोक-कल्याणकारी विचारों और मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं योजनाओं को बेहद प्रभावी ढंग से आम जनता के बीच प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा , पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवजी तिवारी , राम नरेश पासवान जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, सत्यनारायण दुबे, नृपेंद्र प्रताप सिंह सभासद, लाल जायसवाल, सदानंद, संयोजक दीप नारायण त्रिपाठी ,शुक्ला , डॉ राजमणि दुबे , गौकर्ण पाठक , मगरे मौर्या , जितेंद्र मौर्य , आशीष, प्रदीप यादव , अरविंद गुप्ता, तोलन गुप्ता , कन्हैया वरुण , लालू नाईक , शिवपति उपाध्याय , घनश्याम मौर्य , त्रिभुवन गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
#Siddharthnagar #SwatantraPrabhat #NarendraModi #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #Biskohar #BiskoharNews #SatishDwivedi #AjayGupta #SocialService #SevaSankalpAbhiyan #BJPNews #GovernmentSchemes #PublicWelfare #PublicWelfareSchemes #PMModi #PublicAwareness #StreetPlay #CommunityProgram #NamoSevaGatha #JanSevaSansthan #ModiGovernment #StreetTheatre #SevaAbhiyan #NamoSevaGathaEvent


Comments