कातिराइल योग व्यायाम केंद्र का 38वां स्थापना दिवस समारोह,

कातिराइल योग व्यायाम केंद्र के 38वें स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर शुक्रवार को बदरपुर घाट स्थित राय विला सभागार में समारोह आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
 
कातिराइल योग व्यायाम केंद्र के 38वें स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर शुक्रवार को बदरपुर घाट स्थित राय विला सभागार में समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. स्वपन कुमार दास ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि दवाइयों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय योग और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को भी योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद केंद्र के संस्थापक दिवंगत योगगुरु राधेश चंद्र चक्रवर्ती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पहली बार ‘योगगुरु राधेश स्मृति स्मारक’ प्रदान किया गया। योग शिक्षा के प्रसार एवं केंद्र के विकास में योगदान के लिए धरणी मोहन देव, डॉ. स्वपन कुमार दास, सितांशु राय, अरुण कर्मकार, अधिवक्ता बुद्धप्रतिम देव तथा बदरपुर के अल हेरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सम्मानित किया गया। योगगुरु राधेश के अंतिम शिष्य हिमाघ्न भट्टाचार्य को भी सम्मान दिया गया। केंद्र के निदेशक योगाचार्य राहुल ने स्वागत भाषण दिया। प्रशिक्षक रातुल चक्रवर्ती के नेतृत्व में योगासन प्रदर्शन किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। साथ ही केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी सुधेंदु रंजन राय की स्मृति में ‘स्वतंत्रता सेनानी सुधेंदु रंजन राय स्मृति पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें