स्वच्छता के लिए एसएसबी जवानों ने लिया संकल्प, परिसर में चलाया सफाई अभियान
चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी परषोत्तम लाल शर्मा ने किया। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय के साथ सभी समवायों में अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
शपथ के बाद अधिकारियों और जवानों ने वाहिनी परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल जरूरी है। कार्यक्रम में ललित कुमार, विजय कुमार ईसर, नीरज कुमार सिंह, उप-कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के साथ आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
#SwatantraPrabhat #लखनऊ #Lucknow #स्वच्छताअभियान #CleanlinessDrive #EnvironmentalProtection #SwachhBharat #GandhiJayanti #पर्यावरणसंरक्षण #स्वच्छताहीसेवा #TreePlantation #गांधीजयंती #SwachhtaAbhiyan #Mohanlalganj #SwachhtaHiSeva2026 #SashastraSeemaBal #SSB #FourthBattalionSSB #EkPedMaaKeNaam #GreenEnvironment #SSBPersonnel #मोहनलालगंज #सशस्त्रसीमाबल #पौधरोपण #एकपेड़मांकेनाम


Comments