सर्पदंश से मासूम अनमोल की मौत

परिजनों के अनुसार, बच्चे को बचाने की उम्मीद में वे उसे झाड़-फूंक के लिए दो स्थानों पर भी ले गए। वहां उसकी मौत होने की खबर है।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत के अशोक नगर वार्ड स्थित देवीपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर सांप के डंसने से पांच वर्षीय अनमोल की मौत हो गई। उसे कहते हैं ।दिलीप कश्यप का बेटा अनमोल घर के बाहर पुराने मकान की ईंटों के पास खेल रहा था। ईट का चट्ठा पहले से वहां लगा था।इसी दौरान सांप ने उसे दो बार डंस लिया।
 
अनमोल की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय बांसी के पास उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चे को बचाने की उम्मीद में वे उसे झाड़-फूंक के लिए दो स्थानों पर भी ले गए। वहां उसकी मौत होने की खबर है।
 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें