प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन

करीमगंज कॉलेज और चिल्ड्रेन पार्क में विशेष कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना

हर्षिता यादव  Picture
Published On

श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि में गत 17 सितंबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर करीमगंज कॉलेज तथा चिल्ड्रेन पार्क में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीमगंज के सांसद कृपानाथ मालाह  सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
 
कार्यक्रम में सांसद के साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण तथा भारत के विकास के लिए उनके निरंतर प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
 
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन
 
कार्यक्रम में श्रीभूमि भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव बनिक, निर्मल बनिक, पूर्व राज्यसभा सांसद मिशन रंजन दास, पूर्व श्रीभूमि जिला भाजपा अध्यक्ष सुब्रत भट्टाचार्य, डॉ. देवतोष पाल, श्रीभूमि नगरपालिका अध्यक्ष रवींद्र चंद्र दास, कृष्ण दास सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें