धूमधाम से मनाया प्रेस क्लब सहसचिव विवेक शर्मा का जन्मदिवस

पत्रकारों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

विवेक शर्मा Picture
Published On

टूण्डला प्रेस क्लब व प्रेस क्लब टूण्डला के सहसचिव विवेक शर्मा का जन्मदिवस शुक्रवार को क्लब के पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

टूण्डला प्रेस क्लब व प्रेस क्लब टूण्डला के सहसचिव विवेक शर्मा का जन्मदिवस शुक्रवार को क्लब के पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

धूमधाम से मनाया प्रेस क्लब सहसचिव विवेक शर्मा का जन्मदिवस
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि विवेक शर्मा का पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रेस क्लब संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकार हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
प्रेस क्लब संरक्षक राजू उपाध्याय ने कहा कि विवेक शर्मा का अनुभव एवं मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने कहा कि उन्होंने सदैव पत्रकारों को एकजुट रखने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां ने विवेक शर्मा के सरल स्वभाव, पत्रकारों के प्रति समर्पण एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को अनुकरणीय बताया। सचिव अरुण रावत ने कहा कि विवेक शर्मा का जन्मदिवस सभी के लिए खुशी का अवसर है।

धूमधाम से मनाया प्रेस क्लब सहसचिव विवेक शर्मा का जन्मदिवस

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विवेक शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में संरक्षक राजू उपाध्याय, पुनीत रावत, हेमंत उपाध्याय, अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां, उपाध्यक्ष सीपी रावत, हितेंद्र यादव, सचिव अरुण रावत, कोषाध्यक्ष राष्ट्रदीप जैन, देवेंद्र प्रताप सिंह, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, रामपाल सिंह, उपेंद्र यादव, जाविद अली, अंकित श्रोतिया, सुनील गर्ग, संतोष शर्मा, कुलदीप उपाध्याय, अनुज रावत, गुलाब सिंह, योगेंद्र सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड: परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप Read More अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड: परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें