गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित ₹37.50 लाख कीमत के पक्के मकान को किया गया कुर्क

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में थाना कोन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त हफीज पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

IMG-20260905-WA0065

संगम विहार में सेवा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित Read More संगम विहार में सेवा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित

न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र द्वारा वाद संख्या D202616660001912, सन 2026, राज्य बनाम हफीज, अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, संबंधित अपराध संख्या 230/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त हफीज द्वारा

चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार, बैंक के बाहर से उड़ाई थी बाइक Read More चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार, बैंक के बाहर से उड़ाई थी बाइक

गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा में वन विभाग की आराजी संख्या-4000 पर निर्मित पक्के मकान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹37,50,000/- (सैंतीस लाख पचास हजार रुपये) है, को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया था।

सेवा संकल्प अभियान के तहत कपिया मिश्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  आयोजित Read More सेवा संकल्प अभियान के तहत कपिया मिश्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  आयोजित

उक्त आदेश के अनुपालन में शनिवार दिनांक 05.09.2026 को एसएचओ कोन अखिलेश कुमार मिश्र एवं नायब तहसीलदार ओबरा की उपस्थिति में थाना कोन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई गई तथा कुर्की संबंधी बोर्ड लगाकर उक्त पक्के मकान को सील कर दिया गया।

अभियुक्त हफीज के विरुद्ध गोवंश तस्करी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसी आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत उसके विरुद्ध थाना कोन पर मु0अ0सं0 230/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

कुर्क की गई संपत्ति का विवरण क्रमश :पक्का मकान ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा, जनपद सोनभद्र संबंधित आराजी :वन विभाग आराजी संख्या-4000अनुमानित कीमत : ₹37,50,000/- (सैंतीस लाख पचास हजार रुपये)

कुर्की करने वाली टीम में एसएचओ अंखिलेश कुमार मिश्र थाना कोन, नायब तहसीलदार ओबरा, हल्का लेखपाल एवं अन्य पुलिस  कर्मी शामिल रहे। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें