बिथरी चैनपुर में स्व-जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, विभागीय कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश 

विकासखंड बिथरी चैनपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापकों को जनगणना 2027 के संदर्भ में स्व-जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
बरेली/बिथरी चैनपुर।
 
विकासखंड बिथरी चैनपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापकों को जनगणना 2027 के संदर्भ में स्व-जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वयं की जनगणना करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रस्तुतिकरण के द्वारा बिंदुवार समझाया गया। इसी के साथ समस्त शिक्षकों को स्वयं की जनगणना करने तथा अपने विद्यालय के आस पास के क्षेत्र के लोगों का भी स्व जनगणना में सहयोग के लिए निर्देश दिया गया।
 
इसके पश्चात ब्लॉक संसाधन केंद्र, बिथरी चैनपुर में समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार ने की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में डीबीटी, यू-डाइस , इको क्लब तथा शारदा पोर्टल से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया, कि इन कार्यों को दो कार्यदिवस के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। अगर इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी होती है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दे दिए जाएंगे।
 
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी शिक्षक को कार्य संपादन में किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो वे तत्काल अपने संबंधित एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
 
प्रशिक्षण एवं बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार के साथ ए.आर.पी राममोहन तिवारी, सौरभ शुक्ला, विनीत कुमार, पवन मिश्रा, नम्रता तथा समस्त प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें