बरौधा बाजार में 24 नवंबर को होगा देवी जागरण, उप जिला मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति शांति व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े निर्देशों के साथ जारी हुआ अनुमति पत्र, आयोजक को 15 शर्तों का करना होगा पालन

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

 

मीरजापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र के बरौधा बाजार में 24 नवंबर 2026 को देवी जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज की ओर से अनुमति पत्र जारी कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम एवं पोस्ट बेलन बरौधा, तहसील लालगंज निवासी डॉ. महानारायण द्वारा देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आवेदन किया गया था।

किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान Read More किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान


 आवेदन पत्र के आधार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज से आख्या प्राप्त होने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की गई है।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही


जारी अनुमति पत्र में कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। भाषण, नारेबाजी, पोस्टर एवं बैनर के संबंध में निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

बीकेसी में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर पुलिस का शिकंजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार नामजद Read More बीकेसी में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर पुलिस का शिकंजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार नामजद

 सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर संबंधित व्यक्तियों से क्षतिपूर्ति वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा किसी भी संत-महापुरुष की मूर्ति, स्मारक, संग्रहालय अथवा धार्मिक स्थल की अवमानना या क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। आयोजन में आने-जाने वाले लोगों के साथ दुकानदारों एवं ठेला संचालकों से भी समुचित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।


कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अनुमति अहस्तांतरणीय रहेगी। विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत संयोजन प्राप्त करने के बाद ही पंडाल में बिजली का उपयोग किया जाएगा। आयोजन से संबंधित समस्त जिम्मेदारी आयोजक की होगी।


अनुमति पत्र में डीजे का प्रयोग नहीं करने, पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आग से बचाव के लिए आवश्यक अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


उप जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने अथवा लोक शांति एवं व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में कार्यक्रम की अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने आयोजक को निर्देशित किया है कि देवी जागरण का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा एवं प्रशासनिक नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार