बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शनिवार को  बीएचएनडी दिवस के अवसर पर ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं, पशुपतिनगर, नरकटहा, विकास खण्ड बांसी तथा मसिना, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया।  

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शनिवार को  बीएचएनडी दिवस के अवसर पर ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं, पशुपतिनगर, नरकटहा, विकास खण्ड बांसी तथा मसिना, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया।  
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन गर्भवती महिलाओं  के रजिस्टर को देखा गया।  आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये।
 
आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं  एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।
 
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मानीटरिंग करे। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री  मातृत्व बन्दना योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। ग्राम रमवापुर कली, विकास खण्ड खुनियावं में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं  की गोदभराई की गई। 
 
इस अवसर पर सम्बन्धित एमओआईसी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें