सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़,टाटा डीसीएम वाहन से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।

नाराज़ होकर निकली महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया Read More नाराज़ होकर निकली महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई।

सोनभद्र में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल-06 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह Read More सोनभद्र में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल-06 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त-

बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)

वांछित अभियुक्तगण- 02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात)

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की बाइट-

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, चोपन,उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें