योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है तहसीलदार
किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने को कहा
बरेली/क्योलड़िया डीएम के निर्देश पर आज नायब तहसीलदार शोभित चौधरी ने लेखपालों और सीएचसी संचालकों को किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्योलड़िया, बरखन, ठिरिया बन्नोजान,मेथी नवदिया, परसरामपुर, बहर जागीर आदि गांवों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों का निरीक्षण कर पात्र किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने को कहा।
उन्होंने सभी सीएससी संचालकों को लिस्ट भी सौंपी। रविवार को नायब तहसीलदार शोभित चौधरी ने क्षेत्र के सीएससी संचालकों और पंचायत सहायकों के साथ ही लेखपालों से कहा कि वह सरकार की महत्वपूर्ण योजना फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर सभी को जागरूक करें। किसानों को बताएं कि इससे किसानों का पूरा डाटा एक ही पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराएं और प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Comments