दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता संपन्न 

अजय यादव Picture
Published On

अनवर हुसैन जौनपुर उतर प्रदेश 

जौनपुर बरसठी! युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता खेल मैदान हसिया विकासखंड बरसठी में संपन्न हुआ

जिसमें एथलेटिक्स वॉलीबॉल कबड्डी कुश्ती सीनियर जूनियर एवं सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के खेल का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार शुक्ला ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देखकर प्रोत्साहित किया

शुभम मौर्य क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया खेल का संचालन शुभम तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया इस खेल में जूनियर 200 मी बालिका वर्ग में बीनू मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जूनियर 400 मीटर में बालिका वर्ग में मांसू शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान Read More किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की तैयारी, माहवारी स्वच्छता पर चलेगा जागरूकता अभियान

जबकि सीनियर कबड्डी टीम बालक वर्ग में मंगरा की टीम ने घाटमपुर की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रिया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया पुरुष सीनियर वर्ग कबड्डी में मंगरा की टीम ने महुवारी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पुरुष सीनियर वॉलीबॉल में कटवार की टीम में घाटमपुर की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

स्कूटी में छुपा कर गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार । Read More स्कूटी में छुपा कर गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार ।

सब जूनियर वॉलीबॉल में परियत की टीम ने निगोह की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सब जूनियर कबड्डी की टीम में रसूलहा ने परियत को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी एवं वॉलीबॉल में चंद्रभानपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जब कि जूनियर कबड्डी की टीम में बालिका वर्ग में खोईरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बीकेसी में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर पुलिस का शिकंजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार नामजद Read More बीकेसी में प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर पुलिस का शिकंजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार नामजद

मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी श्री अनिल सिंह जी निर्णायक विवेक यादव एवं आशुतोष यादव का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम मौर्य ने आभार प्रकट किया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें