प्रयागराज में एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल; मची अफरा-तफरी!
प्रयागराज।अराजकत तत्वों की गिरफ्तारी की कोशिश के बीच सोमवार रात ट्रेन पर पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आ गई। नई दिल्ली से बिहार के गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर अराजकतत्वों ने जमकर पथराव किया। इस दुस्साहसिक घटना में कई यात्री घायल हो गए। रात लगभग पौने नौ बजे महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से गया के लिए रवाना हुई, यमुना ब्रिज के पहले ही उस पर जमकर पथराव शुरू हो गया।


Comments