ग्रामीण बरसात के मौसम में कीचड़ नुमा रास्ते से घर आने जाने को मजबूर
अम्बेडकर नगर। जनपद अम्बेडकर नगर के कटेहरी ब्लाक अंतर्गत सारंगपुर के मजरे खेमपुर की सड़क की हालत है। ग्रामीण पिछले 2 वर्षो से लगातार प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को अवगत करा रहे है साथ ही खंड विकास अधिकारी को भी अवगत कराया है लिखित शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई न रास्ते का कोई निदान हुआ शाम 5:00 के बाद गांव वाले बाहर नहीं निकल पा रहे हैं गांव के तीनों तरफ के रास्ते एकदम बदतर हो चुके हैं। गांव के पैर से विकलांग व्यक्ति को भी उसी रास्ते से आना पड़ रहा है।

Comments