बाल कल्याण समिति ने नवजात अनाथ को दी विदाई

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती जिले मेंबाल कल्याण समिति बस्ती के कार्यालय में सोमवार को अनाथ नवजात शिशु को विदाई दी गई



बस्ती। बस्ती जिले मेंबाल कल्याण समिति बस्ती के कार्यालय में सोमवार को अनाथ नवजात शिशु को विदाई दी गई अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा के नेतृत्व में शिशु के उपयोग में आने वाली वस्तुएं प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई।

बीते 26 नवंबर को वाल्टर गंज थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में फेका हुआ पाया गया था, जिसे चाइल्ड लाइन के द्वारा बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था, शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समय-समय पर सीडब्ल्यूसी के सदस्य और अध्यक्ष शिशु के देख रेख के लिए अस्पताल आ जा रहे थे।

आज शिशु के स्वस्थ होने पर विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे शिशु गृह भेजा गया है । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार कोई भी शिशु, बालक बालिका अनाथ नहीं है उसे संपूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाना हमारी प्राथमिकता है

अज्ञात शिशु काल्पनिक नाम विकास को सीडब्ल्यूसी की सदस्य श्रीमती मंजू त्रिपाठी डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव गोवर्धन गुप्ता ने दूध दूध की बोतल ,पाउडर ,तेल ,जूता मोजा जैसी आवश्यक सामग्री भेट स्वरूप प्रदान की गई इस मौके पर चाइल्ड लाइन की सदस्य प्रियंका चौधरी, चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे ।

मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

भाजपा की पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, महिला और पिछड़ा मोर्चा ने लिया 3000 की भागीदारी का संकल्प Read More भाजपा की पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, महिला और पिछड़ा मोर्चा ने लिया 3000 की भागीदारी का संकल्प

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें