स्काउट-गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुरुआत, प्रशिक्षकों ने सर्वांगीण विकास का दिया टिप्स

सिद्धार्थनगर । जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज में गुरुवार को स्काउट-गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्त  द्वारा स्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज में गुरुवार को स्काउट-गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्त  द्वारा स्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ किया गया।जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के द्वारा अनुशासन, टीम भावना, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
 
 प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें अनुशासित, सेवाभावी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण कदम है।
 
शिविर के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय से आये शिविर संचालक एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल तथा युवा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट श्रीराम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, प्रार्थना, व्यायाम, गीत, प्रतिज्ञा एवं स्काउटिंग की मूलभूत गतिविधियों की जानकारी दी। 
 
प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्काउट मास्टर  रामजीत, शेष नारायण ओझा, पंकज चौधरी, राम बहादुर, संतोष कुमार मथुरकर, शंतलाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें