नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तैज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल
मनमोहन पार्क चौराहे के पास हुआ हादसा
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 20 वर्षीय छात्र अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके साथ स्कूटी पर मौजूद छात्रा भाव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्रा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा मनमोहन पार्क चौराहे के पास हुआ। अनीश कुमार और भाव्या स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
कौशांबी के रहने वाले थे अनीश
अनीश कुमार कौशांबी जिले के चरवा कस्बे के रहने वाले थे। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे और विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में रहते थे। उनके साथ स्कूटी पर मौजूद भाव्या वाराणसी की रहने वाली हैं और विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।
आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस को अनीश के पास से पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिवार के लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। अनीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कर्नलगंज थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों से कार की टक्कर से हादसा होने की जानकारी मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सडक सुरक्षा पुलिस जांच प्रयागराज क्राइम न्यूज कर्नलगंज थाना प्रयागराज ताजा खबर hit and run case road accident Uttar Pradesh प्रयागराज सड़क हादसा Prayagraj Accident News allahabad university student प्रयागराज दुर्घटना #SwatantraPrabhat सीसीटीवी फुटेज जांच तेज रफ्तार कार की टक्कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र की मौत अनीश कुमार छात्रा भाव्या घायल मनमोहन पार्क चौराहा हादसा स्कूटी सवार छात्र हादसा कौशांबी के अनीश कुमार चरवा कस्बा वाराणसी की छात्रा स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल वीरेंद्र कुशवाहा फरार कार चालक विश्वविद्यालय छात्र हादसा


Comments