नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा 2025-26 संपन्न
हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में संघ के सचिव राजेश तिवारी (बंटी) ने अपने संबोधन में सत्र 2025-26 के दौरान जिले की विभिन्न टीमों के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में संघ के सचिव राजेश तिवारी (बंटी) ने अपने संबोधन में सत्र 2025-26 के दौरान जिले की विभिन्न टीमों के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आने वाले सत्र में खेल के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों एवं योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ को आवंटित विभिन्न टूर्नामेंटों की जानकारी दी। इनमें मुख्य रूप से सीमा देसाई महिला T-20 टूर्नामेंट एवं अंडर-19 राज्य स्तरीय कूच बिहार ट्रॉफी 2025 का विशेष उल्लेख किया गया। इस अवसर पर सचिव राजेश तिवारी (बंटी) ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेएससीए ने हमेशा हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ को अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है। उन्होंने इस निरंतर सहयोग के लिए जेएससीए के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

इसके पश्चात संघ के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह ने अपने संबोधन में इन उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों एवं टीमों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने तथा भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने विचार रखे। अंत में एक्सिका के चेयरमैन मनीष जायसवाल ने जिले में क्रिकेट के प्रदर्शन में प्रतिवर्ष हो रहे सुधार की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों, टीमों एवं संघ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा हजारीबाग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसी के साथ हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा का समापन हुआ।
hazaribagh news सत्र 2025-26 मनीष जायसवाल Cricket Development #SwatantraPrabhat हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ हजारीबाग क्रिकेट समाचार वार्षिक आम सभा राजेश तिवारी बंटी राजीव सिंह अध्यक्ष झारखंड राज्य क्रिकेट संघ JSCA News महिला टी20 टूर्नामेंट सीमा देसाई महिला टी20 अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिला स्तरीय क्रिकेट विकास झारखंड खेल समाचार Hazaribagh Cricket Association Annual General Meeting Jharkhand Cricket Association Women T20 Tournament Seema Desai Trophy Cooch Behar Trophy Under 19 Cricket

Comments