शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत

खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत, करंट लगने से नीचे गिरा कर्मचारी; परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में गुरुवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहे भावा खेड़ा गांव निवासी संविदाकर्मी राजेश कुमार उम्र लगभग ४० वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि राजेश शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ने लगा, जिसकी चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी जान चली गई।

राजेश कुमार मोहनलालगंज डिवीजन के मोहनलालगंज न्यू पावर हाउस में अकुशल संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। गुरुवार को वह 11 हजार केवी की लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। आरोप है कि काम के दौरान ही पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे लाइन में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट लगने के बाद राजेश नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब कर्मचारी शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, तो बिजली आपूर्ति कैसे चालू हो गई? उनका कहना है कि यदि शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू नहीं की जाती, तो शायद यह हादसा नहीं होता।

फिलहाल बिजली आपूर्ति किस परिस्थिति में चालू की गई और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना ने विद्युत लाइनों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शटडाउन के नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

₹2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में भोपाल से तीन और  अभियुक्त  गिरफ्तार Read More ₹2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में भोपाल से तीन और अभियुक्त गिरफ्तार

 

किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली Read More किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

 

_____________

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें