23वें श्री श्याम महोत्सव का सजा भव्य दरबार, भजनों की गंगा में झूमे श्रद्धालु

बाबा के अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति और छप्पन भोग के हुए दर्शन; भजन गायकों ने बांधा समां

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
नैनी की पावन भूमि पर श्री श्याम परिवार सेवा समिति नैनी (रजि.) प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर को 23वें श्री श्याम महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव को लेकर श्याम प्रेमियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला और देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की रसधारा बहती रही।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के अलौकिक शृंगार और भव्य दरबार के दर्शन किए। विधि-विधान से दिव्य अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई तथा प्रभु को छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद और मक्खन-मिश्री का भोग अर्पित किया गया। 
 
कार्यक्रम में पंजाब से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका पीहू अग्रवाल तथा प्रयागराज की बुलबुल अग्रवाल, पूजा केसरवानी और पंडित आनंद शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान खेली गई फूलों की होली श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश सुल्तानिया ने कहा कि "बाबा श्याम की असीम कृपा और सभी श्याम प्रेमियों के सहयोग से 23वां श्री श्याम महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है।"वहीं, कार्यक्रम आयोजक दीपेश सुल्तानिया ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "महोत्सव में उमड़ी श्याम प्रेमियों की भारी भीड़ बाबा के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है। 
 
समिति का प्रयास रहता है कि हर वर्ष बाबा का दरबार और अधिक भव्य स्वरूप में सजाया जाए और भक्तों को अलौकिक आनंद की अनुभूति हो।"महोत्सव के समापन पर आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान नैनी का वातावरण 'हारे के सहारे की जय' के जयकारों से गूंजायमान रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें