सितारगंज पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक को दबोचा

सिडकुल चौकी पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

Abhinav Shukla Picture
Published On

सितारगंज। क्षेत्र में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बरामद तमंचे को चालू हालत में पाया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस अवैध असलहों की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग और गश्त कर रही है।
 
इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी सिडकुल, पुलिस कर्मियों के साथ अपने क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान पुलिस टीम जब सिसौना बाजार क्षेत्र में मौजूद थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि तुर्की तिसौर रोड पर ईंट भट्टे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल जा रहा है। उसके पास अवैध तमंचा होने की आशंका है।
 
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर युवक घबरा गया और तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
 
इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जींस की बाईं कमर में फंसा हुआ 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। वहीं दाहिनी जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने तमंचे की जांच की तो वह चालू हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस टीम में शामिल रहे
 
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार (चौकी प्रभारी सिडकुल) और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें