नवीनतम
फीचर्ड
भारत
नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता
तहसीलदार और थाना प्रभारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, वरिष्ठ पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया संदेश
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
नगर के एलएसपी मैरिज होम पैलेस में रविवार को टूण्डला प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने की, जबकि संचालन कवि एवं पत्रकार राम राहुल ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तहसीलदार टूण्डला देवानंद तिवारी एवं थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाना और सच्चाई को निष्पक्षता के साथ जनता के सामने रखना भी उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक पत्रकार को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
Read More नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल, बच्चों को उपहार बांट मनाया बाल दिवससमारोह में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रेस क्लब की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, राहुल सिंघई, अखिलेश सक्सेना, डीके सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा, प्रतिभा उपाध्याय, संरक्षक हेमंत उपाध्याय, राजू उपाध्याय, पुनीत रावत, संजीव उपाध्याय, अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पौनिया, सचिव अरुण रावत, कोषाध्यक्ष राष्ट्रदीप जैन, उपाध्यक्ष सीपी रावत, हितेंद्र यादव, संजय पचौरी, महेश ठेनुआ, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, संगठन मंत्री किशन चंद्र, संतोष शर्मा, जावेद अली, उपेंद्र यादव, सुनील गर्ग, ठाकुर रामपाल सिंह, योगेंद्र चौधरी, अनुज रावत, गुलाब सिंह एवं अनिल शर्मा सहित अनेक पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का समापन नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने तथा संगठन की एकजुटता और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।


Comments