शुआट्स में ‘नेक्सस-2026’ की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा समारोह

‘आगाज-ए-रुख़्सत’ थीम पर फ्रेशर्स और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित, नृत्य व रैंप वॉक ने मोहा मन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात, नैनी (प्रयागराज)। शुआट्स के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और वरिष्ठ विद्यार्थियों की विदाई के लिए ‘फ्रेशर्स एवं फेयरवेल-नेक्सस 2026’ का आयोजन किया गया। ‘आगाज-ए-रुख़्सत’ थीम पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुआट्स के मानव संसाधन एवं प्रबंधन विभाग की निदेशक प्रो. अभिलाषा जे. लाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं, वरिष्ठ विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान से मिले ज्ञान और अनुभवों के आधार पर आगे बढ़ने की सलाह दी।

नृत्य और रैंप वॉक ने बटोरी तालियां

समारोह में अनवी कुशवाहा, सुकृति सिन्हा और प्रियांशी सिंह ने ‘शीशा’, ‘बॉयफ्रेंड’, ‘बंदूक’, ‘अफगान जलेबी’ और ‘शरारत’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की आकर्षक रैंप वॉक ने भी खूब वाहवाही बटोरी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग Read More अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश Read More सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हिमांशु सिंह को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, अलीशा हसन को ‘छात्र उत्कृष्टता पुरस्कार’, एन.टी. एबेनेजर राव को ‘उत्कृष्ट छात्र’ और यशा डी. सिंह को ‘सर्वश्रेष्ठ वाद्य यंत्र वादक’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इटवा सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, संस्थागत प्रसव पर जोर Read More इटवा सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, संस्थागत प्रसव पर जोर

बीसीए की छात्रा अनवी कुशवाहा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि प्रो. अभिलाषा जे. लाल का स्वागत किया। समारोह ने नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में नए सफर की शुरुआत को यादगार बनाया, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा की यादें संजोने का अवसर मिला।

विभागाध्यक्ष डॉ. राघव यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. दीपक लाल, डॉ. अखिलेश बिंद, डॉ. आदित्य लाल, इंजीनियर मनीष कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. डब्ल्यू. जेबर्सन, डॉ. एच.एम. सिंह, डॉ. ऋषभ चौधरी और डॉ. अब्दुल रब सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें