नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गोरखपुर :ग़ोला में दीपावली पर हुड़दंग करने वालों पर गोला पुलिस का शिकंजा, 29 गिरफ्तार
शराब के नशे में हंगामा और पटाखे जलाने को लेकर विभिन्न गांवों में हुआ था विवाद, कई जगह मारपीट तक पहुंची बात
रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील प्रभारी)
गोलाबाजार, गोरखपुर।* दीपावली के त्योहार पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ गोला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शराब के नशे में हंगामा करने, पटाखे जलाने को लेकर विवाद करने और मारपीट कर माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दीपावली के दिन गोला थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शराब के नशे में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, पटाखे जलाने को लेकर भी कई स्थानों पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते कुछ विवाद मारपीट तक पहुंच गए, जिससे त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई। इसकी सूचना मिलते ही गोला पुलिस सक्रिय हो गई और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

Read More सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका से वेतन वसूली व एफआईआर के आदेशप्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर उपद्रव और मारपीट के मामलों में शामिल 29 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार देर शाम सभी आरोपितों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। अब सभी को उपजिलाधिकारी गोला के न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय ने बताया कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता थी। त्योहार के दौरान शराब के नशे में हंगामा करने, पटाखों को लेकर विवाद बढ़ाने और मारपीट कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सार्वजनिक शांति भंग करने, आपसी विवाद को बढ़ावा देने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गोला पुलिस की इस कार्रवाई से त्योहार के दौरान हुड़दंग और उपद्रव करने वालों में हड़कंप मचा रहा।


Comments