मुख्यमंत्री 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री आवास पर होगा समारोह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया के तहत नवचयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग पर समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में विधि विज्ञान (फॉरेंसिक) सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जबकि छह अन्य जनपदों में प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली संचालित की जा रही है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की स्थापना की गई है। वहीं, प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए अनुभाग भी क्रियाशील हैं। नए वैज्ञानिक अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश की फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Comments