तेज रफ्तार पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के कटे चालान; हाईवे पर इंटरसेप्टर से निगरानी
शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल वाहनों के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग करते पाए गए कुल 244 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस की कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो और गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल वाहन तैनात किया गया है। इनकी मदद से तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर ओवरस्पीडिंग के मामले में 146 वाहनों के चालान किए गए। इनमें नौ ट्रक, सात बसें तथा 130 चार पहिया और दोपहिया वाहन शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 48 चार पहिया और दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा गंगा बैराज पर भी 50 वाहनों को ओवरस्पीडिंग करते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। वाहन चालक रेड लाइट का उल्लंघन न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करें। साथ ही यातायात संकेतों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
kanpur news kanpur latest news तेज रफ्तार वाहन Kanpur Traffic Police कानपुर पुलिस कमिश्नरेट सड़क सुरक्षा अभियान कानपुर सड़क सुरक्षा ट्रैफिक नियम उल्लंघन UP Traffic Police Road Safety Campaign यातायात नियम वाहन चेकिंग अभियान traffic police action गंगा बैराज #SwatantraPrabhat NH 34 NH 19 Traffic Challan News #KanpurNews Speed Limit Violation ओवरस्पीडिंग चालान 244 वाहनों के चालान इंटरसेप्टर मोबाइल वाहन सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेलमेट और सीट बेल्ट


Comments